अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पल-पल मौसम में बदलाव हो रहा है। इस बदलते मौसम व मानसूनी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
बारिश से सड़कें बंद
ऐसे में बारिश में मलबा आने से सड़कें भी प्रभावित हो रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार को बारिश में मलबा आने से जिले के चार ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। जिसमें जिले के भिकियासैंण-मानिला, कोट्यूड़ा-सुरईखेत, तलाड़ी-डभरा, लयूटी-मसमोली ग्रामीण मोटर मार्गो पर मलबा आ गया। मलबे से चारों सड़कें यातायात के लिए बंद रही।