अल्मोड़ा: बारिश होने से अखरोट के पेड़ में गिरी बिजली, जनहानि होने से बची

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है| यहां सोमेश्वर तहसील के अर्जुनराठ में बृहस्पतिवार की शाम को एक पेड़ में बिजली गिर गई | इससे जोर की आवाज आने से लोग घरों से बाहर निकल आए।

पेड़ में गिरी बिजली-

बताया जा रहा है कि बारिश के साथ बिजली कड़क रही थी | बिजली गिरने से पेड़ की टहनियां टूट गई । पेड़ के आसपास आवासीय मकान है, जिन्हे कोई नुकसान नहीं हुआ | गनीमत रही कि इससे कोई जनहानि नहीं हुई।