अल्मोड़ा: पीएम श्री राइका हवालबाग में सीएम के ‘युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, विद्यार्थियों ने दिए अहम सुझाव

अल्मोड़ा: पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

कार्यक्रम का आयोजन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा प्रदेश एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र जिसमें लगभग 9 जिले पर्वतीय क्षेत्र में आते है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा विद्यार्थियों से संवाद भी किया गया। एक विद्यार्थी ने नियमित रूप से खेल के वादन को विद्यालयों में अनिवार्य करने का सुझाव दिया। कुछ विद्यार्थियों ने कौशल विकास के लिए और अधिक सुविधाएं विकसित करने को कहा। कई बच्चों ने इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास का आग्रह किया। विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण को और प्रभावी बनाने की भी वकालत की।

रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल, मदन सिंह,टीडी भट्ट,सुनीता बोरा तृप्ति बोरा, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहें।