अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कल 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव है। जिस पर आज जनपद अल्मोड़ा की सभी 6 विधानसभाओं में बूथों के लिए मतदान पार्टियां रवाना हो गई।
6 विधानसभाओं में 920 पोलिंग पार्टियां बनाई गई
जानकारी के अनुसार जनपद की सभी 6 विधानसभाओं में 920 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। जिसमें आज कुल 787 मतदान पार्टियां रवाना हुई। जिसमें जनपद की रानीखेत, सल्ट एवं द्वराहाट विधानसभाओं में आज सल्ट की 128 तथा रानीखेत की 81 तथा द्वाराहाट की 149 पोलिंग पार्टियां द्वाराहाट इंजिनियरिंग कॉलेज से रवाना हुई। वहीं जनपद की अल्मोड़ा, जागेश्वर तथा सोमेश्वर विधानसभाओं में अल्मोड़ा की 140, जागेश्वर की 137 तथा सोमेश्वर की 152 पोलिंग पार्टियां अल्मोड़ा के जीआईसी प्रांगण से रवाना हुई। वहीं दूरस्थ बूथों के लिए 133 मतदान पार्टियां कल ही रवाना हो गई थी। सभी मतदान कर्मियों को आवश्यक सामग्री एवं सुरक्षित तरीके से ईवीएम मशीन उपलब्ध कराकर रवाना किया गया।