अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव: पोस्टल बैलेट से इतने कर्मचारियों ने किया मतदान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं पहले दिन बूथों को रवाना होने से पूर्व 604 कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया।

लोकसभा चुनाव 2024

मिली जानकारी के अनुसार बीते कल बुधवार को अल्मोड़ा नगर के अटल उत्कृष्ट विद्यालय राइंका अल्मोड़ा और कुमाऊ इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट में बने फैसिलिटेशन सेंटर में सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान बूथों को जाने वाले कार्मिकों ने मतदान किया। अल्मोड़ा में बने सेंटर में 342 और द्वाराहाट में 262 कार्मिकों ने बैलेट पेपर से मतदान किया। आज भी शेष कर्मियों द्वारा मतदान किया जाएगा।