अल्मोड़ा: कल एल0टी0 की लिखित परीक्षा, यातायात व्यवस्था में यह रहेगा बदलाव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में कल रविवार 18 अगस्त को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से सहायक अध्यापक (एल0टी0) के पदों पर लिखित परीक्षा आयोजित होगी।

यह रहेगा बदलाव

जिसमें कल परीक्षा 2024 के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की वन वे यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। यातायात में रविवार को आंशिक परिवर्तन किया गया है, जो अन्य दिनों की भाँति प्रातः 09.00 बजे से दोपहर 02.30 बजे तक वन वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।