अल्मोड़ा: राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय की बड़ी पहल: 152 लंबित और 154 बैंक मामलों का हुआ सफल निस्तारण

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार दिनाॅक 12 सितम्बर, 2026 को जनपद के समस्त न्यायालयों /वाहय न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

लोक अदालत का आयोजन

जिसमें आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण हेतु जनपद अल्मोड़ा हेतु 07 बैंच एवं वाहय न्यायालयों हेतु 02 बैंच तथा कुल 05 बैंच बनायी गयी। परिवार न्यायाधीष अल्मोड़ा की गठित बैंच संख्या 01 के समक्ष निस्तारण हेतु परिवार न्यायालय अल्मोड़ा के वैवाहिक वाद/पारिवारिक वाद से सम्बन्धित कुल 13 लम्बित मामले निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा परिवार न्यायालय के वैवाहिक वाद/पारिवारिक वाद से सम्बन्धित कुल 13 लम्बित मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें कुल सुलह समझौता राषि रुपया 3,70,000/- रही। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा की गठित बैंच संख्या 2 के समक्ष निस्तारण हेतु न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा न्यायालय सम्बन्धित से 06 वाद निस्तारण हेतु रखे गय एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा न्यायालय सम्बन्धित से 62 वाद निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा से 06 मामलों का निस्तारण कर सुलह समझौता राषि रुपया 29,85,000/-रही एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा से 62 मामलों का निस्तारण कर सुलह समझौता राषि रुपया 1,22,450/-रही। इस प्रकार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा की गठित बैंच संख्या 2 में कुल 23 मामलों का निस्तारण कर कुल सुलह समझौता राशि रुपया 31,07,450/-रही।

मामलों का निस्तारण

सिविल जज(सी0डि0) अल्मोड़ा की गठित बैंच संख्या 3 के समक्ष निस्तारण हेतु न्यायालय सिविल जज(सी0डी0) अल्मोड़ा न्यायालय से सम्बन्धित कुल 17 वाद एवं बैंक से सम्बन्धित प्री-लिटिगेषन मामले से सम्बन्धित 154 मामले निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा सिविल जज(सी0डि0) अल्मोड़ा न्यायालय से सम्बन्धित कुल 17 मामलों का निस्तारण कर सुलह समझौता राषि रुपया 24,13,737/-रही व बैंक प्री-लिटिगेषन से सम्बन्धित 154 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया एवं सुलह समझौता धनराषि रुपया 78,87,000/-रही जिसमें न्यायालयों से सम्बन्धित लम्बित वादों में कुल सुलह समझौता राषि रुपया 24,13,737/- एवं बैंक प्री-लिटिगेषन मामलों में कुल सुलह समझौता राषि रुपया 82,03,699/- रही। सिविल जज(जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोडा की गठित बैंच संख्या 4 के समक्ष निस्तारण हेतु सिविल जज(जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोडा से संदर्भित कुल 13 लम्बित वाद निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा सिविल जज(जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोडा न्यायालय से सम्बन्धित कुल 13 वादों का निस्तारण किया गया एवं कुल सुलह समझौता राशि रुपया 3,91,999.82/- रही। न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोडा की गठित बैंच संख्या 5 के समक्ष निस्तारण हेतु न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोडा से संदर्भित कुल 27 लम्बित वाद निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोडा से सम्बन्धित कुल 27 वादों का निस्तारण किया गया एवं सुलह समझौता राशि रुपया 12,61,650/- रही। न्यायिक मजिस्ट्रेट रानीखेत की गठित बैंच संख्या 6 के समक्ष निस्तारण हेतु न्यायिक मजिस्ट्रेट रानीखेत न्यायालय सम्बन्धित से 10 वाद निस्तारण हेतु रखे गय एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट भिकियासैंण न्यायालय सम्बन्धित से शुन्य वाद निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट रानीखेत से 10 मामलों का निस्तारण कर सुलह समझौता राशि रुपया 37,46,293/-रही। इस प्रकार न्यायिक मजिस्ट्रेट रानीखेत की गठित बैंच संख्या 6 में कुल 10 मामलों का निस्तारण कर कुल सुलह समझौता राषि रुपया 37,46,293/-रही। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वाराहाट की गठित बैंच संख्या 5 के समक्ष निस्तारण हेतु न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोडा से संदर्भित कुल 12 लम्बित वाद निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोडा से सम्बन्धित कुल 12 वादों का निस्तारण किया गया एवं सुलह समझौता राषि रुपया 44,35,679/-रही। इस प्रकार दिनांक 12.09.2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद अल्मोड़ा/वाहय न्यायालयों में कुल 152 लम्बित वादों एवं बैंक के प्री-लिटिगेशन से सम्बन्धित 154 मामलों का निस्तारण करते हुए लम्बित वादों में कुल सुलह समझौता धनराशि रुपया 1,66,64,904.82/- एवं प्री-लिटिगेशन सम्बन्धित मामलों में कुल सुलह समझौता धनराशि 78,87,000/- रुपया रही।