अल्मोड़ा: एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार वारंटियों की घड़पकड़ जारी है। इसी क्रम में सोमेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को नैनीताल से गिरफ्तार किया है।
पुलिस की कार्यवाही
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त विक्की शाह उर्फ विक्टर (32 वर्ष), पुत्र चिरंजी शाह, निवासी ग्राम लोध (सोमेश्वर), माननीय न्यायालय में काफी समय से पेश नहीं हो रहा था। इसके विरुद्ध धारा 318(2) BNS के तहत वाद संख्या 926/2025 में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। जिस पर गठित टीम ने सर्विलांस की सहायता ली। सटीक सूचना के आधार पर, 16 अप्रैल 2026 को पुलिस ने अभियुक्त को स्नो व्यू होम स्टे, बिरला रोड (मल्लीताल), जनपद नैनीताल से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
टीम में अपर उप निरीक्षक रमेश कुमार (कोतवाली सोमेश्वर), अपर उप निरीक्षक फिरोज खान (सर्विलांस सैल), हेड कांस्टेबल अमीर चंद व कांस्टेबल नीरज शामिल रहें।
अल्मोड़ा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी को नैनीताल से किया गिरफ्तार