अल्मोड़ा: शहीद कैप्टन बहादुर कैड़ा अटल उत्कृष्ट रा.इ.का. सलौंज में स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। शहीद कैप्टन बहादुर कैड़ा अटल उत्कृष्ट रा.इ.का. सलौंज में स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः झुपुलचौरा बाजार में सभी छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेटों तथा शिक्षक शिक्षकों ने प्रभात फेरी निकाली, उसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार चौधरी द्वारा झंडारोहण किया तथा एनसीसी कैडेट द्वारा मार्च पास्ट किया गया।

छात्र छात्राओं द्वारा दी गई सुंदर प्रस्तुतियां

प्रधानाचार्य के द्वारा शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव एवं निदेशक के द्वारा भेजे गए संदेशों को पढ़ कर सुनाया । उसके बाद विद्यालय में छात्र छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, देश प्रेम एवं उत्तराखंडी संस्कृति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

सभी को मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ

उसके बाद सभी शिक्षकों, कर्मचारी, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई एवं मेरी माटी मेरा देश अभियान से भी सभी को अवगत कराया।

उपस्थित रहे

कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी शंकर सिंह भैसोड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष सुरेश राम, एसएमसी अध्यक्ष नवीन राम,तेज सिंह मेहरा, गिरीश लाल आगरी,नवीन सनवाल, रमेश दोसाद, हुकम सिंह पल्याल, ललित तिवारी, मनोज पांडे, भूपेंद्र नेगी, बेनी प्रसाद, मदन सिंह बिष्ट, मीता खन्ना, नसरीन, गीता आर्य, काजल भोज आदि लोग उपस्थित रहे।