अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 28 जुलाई 2024 यानी बीते कल रविवार को बेतालेश्वर मंदिर में विगत वर्षों की भाँती सामूहिक पार्थिव पूजा का आयोजन किया गया।
सैकड़ो भक्तों ने लिया महादेव का आर्शीवाद
जो आनन्द व हर्ष के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें पूजा प्रात: 10 बजे से प्रारम्भ हुई जो सांंयकाल 06:30 बजे जारी रही। पंडित विजयानन्द जोशी द्वारा पूरे धार्मिक अनुष्ठान के साथ पूजा सम्पन्न करायी गयी। वहीं शिर्वाचन के पश्चात हवन तथा भण्डारे का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों भक्तों द्वारा प्रसाद ग्रहण कर महादेव का आर्शीवाद लिया।
जताया आभार, किया धन्यवाद
इस मौके पर महादेव के भक्त प्रेमप्रकाश द्वारा एक अल्मारी अपने पिता की स्मृति में तथा हेमन्त रावत द्वारा एक बड़ा डेग व विनोद पाण्डे द्वारा दो गलीचे समिति को प्रदान किये गये। समिति द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया व धन्यवाद दिया गया।
रहा विशेष सहयोग
इस आयोजन में मुख्य रूप से रामअवतार अग्रवाल, मनोज वर्मा, कमल वर्मा, पूरन चंद्र भट्ट, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, हरीकृष्ण खन्नी, दीपक तिवारी, कमू बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, पूरन चन्द्र काण्डपाल, दीपचन्द्र पाटनी, गंगासिंह, अभय साह, मोनू भट्ट, हर्षित राणा, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष साह, कैलाश साह, कैलाश जोशी, दीपचन्द्र जोशी, कमलेश जोशी, हरीश जोशी, अनिल कनवाल, रविन्द्र कनवाल, कपिल कनवाल, नरेन्द्र कनवाल, पुष्कर कनवाल, दिनेश गोयल, लाल सिंह बिष्ट, नीरज रावत, विजय रावत, विक्की बिष्ट, अक्कू बिष्ट, देवेन्द्र वर्मा, कार्तिक साह, मोनू साह, अर्जुन सिंह बिष्ट (चीमा), नवनीत बिष्ट, महेन्द्र सिंह रावत (मुन्ना भाई) के अलावा सैकड़ों भक्तों का विशेष सहयोग रहा। ‘यह सम्पूर्ण कार्यक्रम मंदिर के महंत कैलाश गिरी महाराज व राहुल गिरी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।