अल्मोड़ा: गांवों को पालिका में शामिल करने के प्रस्ताव का पंचायत प्रतिनिधियों समेत ग्रामीणों ने शुरू किया विरोध, दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के हवालबाग विकासखंड के 25 ग्राम पंचायतों को नगर पालिका में शामिल करने के प्रस्ताव का पंचायत प्रतिनिधियों समेत ग्रामीणों ने विरोध किया है।

कहीं यह बात

मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार को नगर के मालरोड स्थित रिगल हॉल में 25 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण एकत्र हुए। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि गांवों को पालिका में शामिल करने का प्रस्ताव बगैर उनकी सहमति के शासन को भेजा गया है। मामले में उनसे कोई भी राय नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि अगर ग्राम पंचायतों को पालिका में मिलाने की कवायद की जाती है, तो उसके विरोध में समस्त ग्राम पंचायतें आंदोलन को बाध्य होंगे।

आंदोलन की चेतावनी

साथ ही आगामी पांच अगस्त से मालरोड स्थित चौघानपाटा में परिसीमन के विरोध में धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।

रहें मौजूद

इस मौके पर पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष हरीश कनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमा नेगी, विपिन बिष्ट, प्रधान राधा देवी, मदन बिष्ट, नवीन बिष्ट, हंसा मर्तोलिया, विनोद लटवाल, किशन बिष्ट, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह रावत, हितेश नेगी, शेर सिंह लटवाल, जगदीश सिंह लटवाल, किशन, हेम भंडारी, पिंकी बिष्ट, हरीश रावत, विनोद बजेठा, राजेंद्र लटवाल, प्रकाश बिष्ट, किशन सिंह, देवेंद्र बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, विनोद कनवाल, सुंदर कनवाल, चंदन सिंह, मनीष कनवाल समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।