अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज को मिले 55 नए नर्सिंग अधिकारी, ली तैनाती

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान मेडिकल काॅलेज को 55 नए नर्सिंग अधिकारी मिल गये है।

मरीजों को बेहतर उपचार की मिलेगी सुविधा

जानकारी के अनुसार इस संबंध में प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए नर्सिंग अधिकारियों के तैनाती होने से मरीजों को लाभ मिलेगा। बताया कि सभी के दस्तावेज की जांच करने के बाद उन्हें तैनाती दी है। सोमवार को 55 नये नर्सिंग अधिकारियों ने मेडिकल काॅलेज में तैनाती ले ली है।