अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत थाना चौखुटिया व दन्या क्षेत्र में एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक का आयोजन
जिसमें थाना चौखुटिया में दिनांक 22.10.2024 को चौखुटिया थाना प्रांगण में उप जिला अधिकारी द्वाराहाट व थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी व पुलिस बल की उपस्थिति में व्यापार मंडल से संबंधित पदाधिकारी,व्यापारियों व गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी की गई। जिसमें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वहीं थाना दन्या में थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह के नेतृत्व में आगामी त्योहारों दीपावली आदि के दृष्टिगत दन्या बाजार और चौकी प्रभारी जागेश्वर भगवान गिरी द्वारा पनुवानौला में व्यापारियों के साथ मीटिंग की गई। जिसमें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिसमें सत्यापन व यातायात व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए।