अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
संकल्प यात्रा को लेकर दिए यह निर्देश
इस बैठक में डीएम विनीत तोमर ने संकल्प यात्रा को लेकर जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर समितियों का गठन करने समेत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में डीएम ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन और ग्राम तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए लोगों को योजनाओं से लाभांवित किया जाएगा। साथ ही योजनाओं की जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
लोगों को योजनाओं से लाभांवित करें
उन्होंने बताया कि भारत सरकार से 29 वाहन इस यात्रा के लिये जनपद अल्मोड़ा के लिए आएंगे। इन सभी वाहनों के लिए रूट चार्ट तैयार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि यात्रा का शुभारंभ 23 नवंबर से किया जाएगा। 20 दिवस में जिले की सभी ग्राम पंचायतों को इस विकसित भारत संकल्प यात्रा से अच्छादित कर लोगों को योजनाओं से लाभांवित किया जाएगा। ग्राम पंचायतवार नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। उन्होंने नामित अधिकारियों को रूट के अनुसार वाहन ग्राम पंचायत पहुंचे, इसकी जानकारी ग्रामीणों को पूर्व में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
यह लोग रहें मौजूद
इस बैठक में सीडीओ आकांक्षा कोंडे, डीडीओ एसके पंत समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।