अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक- 20.04.2025 को थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी ने थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों के साथ गोष्ठी की।
दी यह जानकारी
जिसमे उन्होंने क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था हेतु समस्याओं व सुझाओं पर चर्चा की। साथ ही बताये गये सुझावों पर कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया। इसके अलावा थाना क्षेत्र में शान्ति,कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही साइबर ठगी के बारे में बताया। साइबर हेल्प लाईन नंबर-1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी।