अल्मोड़ा: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व सैनिकों की हुई बैठक, उत्तरकाशी हादसे पर जताया शोक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की आज 07 अगस्त 2025 को एक मासिक बैठक परिषद के कार्यालय नंदा देवी में आयोजित हुई। जिसमें दूर दराज से पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। जिसमें सर्वप्रथम उत्तरकाशी के धराली और हर्षिल में बादल फटने से हुए हादसे में जान गंवाने लोगों के लिए परिषद के पूर्व सैनिकों ने शोक व्यक्त किया और पांच मिनट का मौन रखा। इसके अलावा 26 जुलाई को शौर्य दिवस पर सैनिक कल्याण संगठन द्वारा शौर्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें परिषद के संगठन की सैनिक कल्याण द्वारा अनदेखी की गई। जिससे परिषद के पूर्व सैनिकों ने रोष व्यक्त किया है।

पूर्व सैनिकों की तरफ से कुछ सुझाव रखें गये

✅✅ गांवों में बंदरों व गुलदार का आतंक बढ़ रहा है। इनसे निजात के लिए उचित कदम उठाए की मांग की।
✅✅ शहरों में आवारा कुत्तों व मवेशियों के आतंक से लोग परेशान हैं। इसके अलावा गुलदार का आतंक भी बढ़ रहा है। जो शहरीय आवासों के आसपास दिख रहे हैं। जिससे लोगों में भय बना हुआ है। ऐसे में गुलदार से भी निजात दिलाने की मांग की।

रहें मौजूद

इस मासिक बैठक में अध्यक्ष केशव दत्त पांडेय, पी.जी. गोस्वामी, रघुवीर सिह सांगा, नरेन्द्र कुमार, विनोद गिरी, सुरेन्द लाल टम्टा, मोहन जोशी, प्रकाश सिंह बोरा, कै. त्रिलोक सिंह, कै. महेंद्र सिंह, हरीश बिष्ट आदि समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।