अल्मोड़ा: स्टेडियम के जिम में लगी आधुनिक मशीनें, खिलाड़ी कर सकेंगे शारीरिक व्यायाम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के स्टेडियम के भीतर स्थित जिम है। जिसको खेल विभाग की ओर से नया रूप दिया जा रहा है।

अभी स्टेडियम के खिलाड़ियों को दी जा रहीं इसकी सुविधा

जानकारी के अनुसार हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम के भीतर एक जिम स्थापित किया गया है, लेकिन इसमें पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं थी। इस जिम में अब आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। खेल विभाग की ओर से जिम में आधुनिक मशीनें मंगाई गई हैं। करीब 12 लाख की लागत से मशीनों व अन्य सामग्रियों के माध्यम से जिम को नया रूप दिया जा रहा है। इससे अब खिलाड़ी स्टेडियम में ही शारीरिक व्यायाम कर सकेंगे।