उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव के आसार, जानें आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम

मई का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आज 25 मई के आसपास मौसम में परिवर्तन होगा और राज्य में कई जगहों पर हल्की बारिश रहेगी। मौसम विभाग ने पांच जिलों में 26 मई तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर के नाम शामिल हैं। आज शनिवार को ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार को छोड़कर सभी जनपदों में वर्षा की संभावना जताई गई है, जबकि टिहरी, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर तथा हरिद्वार में मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप और बारिश के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।