अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 07 सितंबर 2025 को श्री यूथ क्लब धारानौला द्वारा मानसून मैराथन द्वितीय का आयोजन कराया गया।यह पहल सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में युवाओं को नशे से दूर रखने व खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाये जाने के लिए सार्थक सिद्ध हो रही है।
यह रहें मुख्य अतिथि
मानसून मैराथन 2025 में मुख्य अतिथि पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व पूर्व विधायक तथा वर्तमान अध्यक्ष ओलंपिक संघ उत्तराखण्ड महेश नेगी रहे। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, पूर्व उपनिदेशक खेल उत्तराखण्ड सुरेश पाण्डेय रहे। महेश नेगी ने खेल की सराहना करते हुए श्री यूथ क्लब द्वारा आयोजित मैराथन को आगे भी भव्य रूप देने के लिये कहा तथा आने वाले समय में कार्यक्रम हेतु हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के साथ ही श्री यूथ क्लब धारानौला अल्मोड़ा का उत्साहवर्धन किया।
दौड़ का आयोजन
मानसून मैराथन 2025 की ओपन 14 किमी की दौड़ में प्रथम स्थान पर संतोष जोशी रहें। जिन्हे नगद 21,000/- तथा द्वितीय स्थान पर रोबिन यादव रहें, जिन्हे 11,000 व तृतीय स्थान पर 5,100 शिखर यादव रहें। चतुर्थ स्थान पर 2,100 नगद धनराशि दी गई। साथ ही महिला ओपन दौड़ 7 किमी में प्रथम स्थान पर साधना 5,100, द्वितीय स्थान पर माया 3,100, तृतीय स्थान पर लता 2,100, चतुर्थ स्थान पर मीनाक्षी 1100 को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ पंचम स्थान पर आए प्रतिभागियो को सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किया गया।
किया गया पुरस्कृत
इसके अलावा 12 वर्ष से 16 वर्ष की दौड़ में प्रथम स्थान पर लवयांश, द्वितीय स्थान पर राहुल व तृतीय स्थान पर मयंक रहे। 12 वर्ष तक के विद्यार्थियों की दौड़ में प्रथम स्थान पर आलोक लटवाल, द्वितीय स्थान पर अभिमन्यु मेहता, तृतीय स्थान पर हिमांशु आर्या ने दौड़ जीती।विद्यार्थी दौड़ में समस्त प्रतिभागियों को सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किया गया।
रहें उपस्थित
मानसून मैराथन में अतिथि के तौर पर महापौर अल्मोड़ा अजय वर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस भूपेंद्र भोज , पूर्व स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, शोभा जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, लियाकत अली, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, संदीप, श्वेता उपाध्याय के रहे। वहीं अश्वनी नेगी, आयोजनकर्ता में श्री यूथ क्लब धारानौला अल्मोड़ा के अध्यक्ष वरूण कपकोटी, कृष्णा नेगी, गोपाल मेर, मयंक कपकोटी, मनीष पाण्डे, गौरव मनराल, प्रदीप मेहता, विपुल कार्की, दीपक तिवारी, साहिल नेगी, निखिल कपकोटी उपस्थित रहे।