अल्मोड़ा: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला कार्यकारिणी अल्मोड़ा की मासिक बैठक आगामी 07 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।
दी जानकारी
इस संबंध में परिषद के जिलाध्यक्ष कैप्टन (अवकाश प्राप्त) केशव दत्त पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक प्रातः 11:00 बजे से परिषद के कार्यालय नंदा देवी में संपन्न होगी। बैठक में संगठन से संबंधित विभिन्न मुद्दों तथा पूर्व सैनिकों के कल्याणकारी योजनाओं और मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों एवं पत्रों की जानकारी दी जाएगी।
की यह अपील
जिस पर जिलाध्यक्ष ने जिले के समस्त पूर्व सैनिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बैठक में भाग लें और संगठन को मजबूती प्रदान करें।