अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से जुड़ी जरूरी खबर है।
दोनों विश्वविद्यालयों के शोधार्थियों को वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम करने का मिलेगा अवसर
मिली जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट और फार वेस्टर्न यूनिवर्सिटी, नेपाल के कुलपति प्रो. हेमराज पंत के बीच शोध कार्यों को लेकर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए हैं। फार वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के पांचवें दीक्षांत समारोह के दौरान यह समझौता किया गया। जिसमें प्रो. बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बताया कि इस एमओयू के तहत भाषा, समाज, संस्कृति, इतिहास, पुरातत्त्व, आध्यात्मिक पर्यटन, ग्लोबल वार्मिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक संबंध, व्यापार, धर्म, परंपरा, लोक साहित्य, कौशल विकास और प्राकृतिक संसाधन जैसे विषयों पर शोध कार्य किए जाएंगे।