अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय जैंती में कला कौशल उत्सव का आगाज हो गया है।
उत्सव का आगाज
जिसमें जैंती अल्मोडा जनपद के विकास खण्ड लमगड़ा तहसील जैंती में स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय में रंगीत संख्या के संयुक्त तत्वाधान में दस दिवसीय कला कौशल उत्सव का आगाज हो चुका है। जिसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा विद्यालय की आवासिय छात्राओं को कला के विविध आयामों से परिचित कराया जा रहा है। जिसमें दृश्यकला, पेपर मैसे, वाल पेटिंग, लोककला ऐपण, कला उत्पाद प्रिंटमेकिंग टाई डाई, पेस्ट मटीरियल आर्ट, आदि शामिल हैं।
प्रर्दशनी का होगा आयोजन
इस संबंध में विद्यालय की अधीक्षिका दीक्षां बिष्ट ने बताया कि छात्राओं की प्रतिभा को निखारने एवं स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम, कार्यशाला आयोजित कराए जा रहे हैं। बताया कि 31 अक्टूबर 23 को विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर छात्राओं का हस्तनिर्मित कला पेंटिंग एवं हस्तनिर्मित अन्य कला उत्पादों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जायेगा।
दिया जा रहा प्रशिक्षण
इस मौके पर ललितकला सम्मान से सम्मानित रंगीत की निदेशक कुसुम पाण्डेय एवं उनके सहयोगी आर्टिस्ट मनोज पाण्डे, कुलदीप कुमार, कविश मनिणाले, कुलदीप कुमार, प्रज्ञा शाह, खष्टी, ज्योति पाण्डे, शानू शर्मा, रितिका भट्ट के द्वारा यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।