अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 20/5/2025 को नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया।
चलाया छापेमारी अभियान
इस मौके पर शेर बाजार, चौक बाजार व लाला बाजार, माल रोड व एल ० आर० साह रोड में अतिक्रमण करने व कूड़ा फैकने, गन्दगी करने व प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 09 व्यपारियों/ दुकानों का चालान कर 6200=00 रू० का नगद जुर्माना वसूला गया। साथ ही नगर निगम की टीम ने व्यपारियों से अनुरोध किया कि अतिक्रमण, प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग व गन्दगी न करें। डस्टबिन का प्रयोग करें। साथ ही अपने प्रतिष्ठानों का कूड़ा नगर निगम के कूड़ा वाहन में डालें। उक्त छापेमारी नगर निगम द्वारा जारी रहेगी।
रहें मौजूद
इस छापेमारी में कर निरीक्षण धीरज काण्डपाल, पवन पाण्डे, मुख्य सफाई निरीक्षण लक्ष्मण सिंह, मनोज मिश्रा, रमेश जोशी, अशोक व राम सिंह उपस्तिथि रहें ।