अल्मोड़ा: नगर निगम चुनाव: खगमराकोट वार्ड में हुए पुनर्मतदान में पार्षद पद पर मधु बिष्ट 174 मतों से निर्वाचित घोषित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज खगमराकोट वार्ड संख्या 40 के पार्षद पद का पुनर्मतदान शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ।

खगमराकोट वार्ड में कुल 944 मतदाता थे पंजीकृत

जिसमें खगमराकोट वार्ड में कुल 944 मतदाता पंजीकृत थे। जिसमें आज हुए मतदान में 621 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान 65.78 प्रतिशत रहा। मतदान निर्धारित समय प्रायः 8 बजे से प्रारंभ हुआ। मतदान समाप्ति के बाद पोलिंग पार्टी पूरी सुरक्षा के साथ कलेक्ट्रेट स्थित निर्धारित स्थान पर पहुंची।
मतगणना सभी 4  प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की मौजूदगी में प्रारंभ की गई।

मधु बिष्ट को इतने मतों से निर्वाचित घोषित
जिसमें आज हुई मतगणन में प्रत्याशी मधु बिष्ट को 324 मत प्राप्त हुए। नीमा वर्मा को 150 मत प्राप्त हुए। रंजना टम्टा को 14 मत प्राप्त हुए। मोनिका बिष्ट को 120 मत प्राप्त हुए। 13 मत रद्द किए गए। इसके साथ ही रिटर्निंग अधिकारी संजय कुमार ने प्रत्याशी मधु बिष्ट को 174 मतों से निर्वाचित घोषित किया ।

पुर्न मतदान हुआ था आज

विदित हो कि दिनांक 23 जनवरी को हुए मतदान में 625 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इस बूथ पर 4 दावेदारों ने नामांकन कराया था। लेकिन मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं के द्वारा मतदान के संबंध में आपत्ति दर्ज कराई थी जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वार्ड संख्या 40 का चुनाव रद्द कर दिया गया था। आज इस वर्ग का पुनर्मतदान हुआ तथा मतगणना भी आज ही संपन्न हुई।