अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज शुक्रवार को नगर के पहले मेयर अजय वर्मा ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।
मेयर व 40 नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ
इस मौके पर आज रैमजे इंटर कॉलेज के मैदान में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें डीएम आलोक कुमार पांडे ने सांस्कृतिक नगरी के पहले मेयर अजय वर्मा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर अजय ने 40 नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई।
मेयर अजय वर्मा ने बताई प्राथमिकता
इस दौरान नवनिर्वाचित मेयर अजय ने कहा कि सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि नगर के जो काम अधूरे रह गए है, उन्हें पूरा किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को दूरस्थ किया जाएगा। साथ ही अल्मोड़ा को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
रहें मौजूद
इस अवसर पर जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, सीडीओ दिवेश शाशनी, एसएसपी देवेंद्र पींचा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महामंत्री धमेंद्र बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, रवि रौतेला, ललित लटवाल, किरन पंत, लता बोरा, हेमलता वर्मा, मनोज जोशी, हरीश कनवाल, एके सिंकदर पवार, महेश नयाल, अरूण वर्मा, नगर सहायक आयुक्त भरत त्रिपाठी, विद्या कर्नाटक, नवजोत जोशी, पीसी तिवारी, गिरीश धवन, मनोज सिंह पवार, मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, मनोज तिवारी, सुनील कर्नाटक समेत कई लोग मौजूद रहे।