अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
चलाया जागरूकता अभियान
इसी क्रम में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 07/02/2025 को गंगानगर बाजार में व्यापारियों व अन्य उपस्थित लोगों को ड्रग्स के दुष्प्रभावों के बारे जागरूक कर पंम्पलेट आदि वितरित/चस्पा किये गये और जीवन में कभी नशा न करने और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने व नशा मुक्त अभियान में अपना अमूल्य योगदान देन की शपथ दिलाई गयी। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराध,नये कानूनों BNS,BNSS,BSA, डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 आदि जानकारी दी।