जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
मौसम विभाग ने आज शनिवार को दो जिलों में आरेंज अलर्ट व देहरादून सहित छह जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज से अत्यंत तेज बारिश के दौर पड़ने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एक जुलाई को पूरे उत्तराखंड को कवर कर लिया था। इसके बाद से राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करने की सलाह दी है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।