अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं। जिस पर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार प्रसार जोर शोर से चल रहा है।
किया गया प्रचार प्रसार
जिसमें मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा को हर मुहल्ले में युवा, बुजुर्ग, महिलाओं, व्यापारी,हर वर्ग,हर समाज का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। आज मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा धारानोला,आवास विकास कालोनी क्षेत्र में प्रचार प्रसार में रहे। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, रेडक्रास सोसायटी पूर्व अध्यक्ष मनोज सनवाल, पार्षद प्रत्याशी संजय जोशी, आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दूसरी टोली प्रभारी विनित बिष्ट के नेतृत्व में सैलाखोला वार्ड में गई। पूर्व सहकारी समिति अध्यक्ष ललित लटवाल, पार्षद प्रत्याशी अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मीना भैसोड़ा, निर्मला जोशी, मिडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी, आदि कई कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें। तीसरी टोली ने एसटीडी वार्ड में मनोज बिष्ट के नेतृत्व में प्रचार प्रसार किया। हरीश बनोला,पंकज कनवाल ,दीक्षात पवार आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चोथी टोली ढुगाधारा क्षेत्र में प्रचार प्रसार में रही। जिसमें राजेंद्र बिष्ट, मनीष तिवारी, जगमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।