अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में रामलीला मंचन चल रहा है। जिसमें चतुर्थ दिवस में कैकई- मंथरा संवाद, कैकई- दशरथ संवाद, राम वनवास की प्रस्तुति दी गई।
रामलीला का मंचन
चतुर्थ दिवस की लीला का शुभारम्भ मोहन भंडारी और भरत नेगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मेर और रामलीला कमेटी संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पांडे द्वारा अतिथियों को राम प्रसादी भेट स्वरूप प्रदान की। संचालन कमेटी के निवर्तमान सभासद और रामलीला कमेटी के सचिव अर्जुन सिंह बिष्ट ने किया।
इन कलाकारो ने निभाया किरदार
दशरथ के पात्र का अभिनय वरिष्ठ रंगकर्मी मोहन जोशी ने किया। कैकई के पात्र का अभिनय पुष्पा रौतेला, मंथरा राजेंद्र रौतेला, द्रोण नेगी, लक्ष्मण अविरल जोशी, सीता किरण परगई, कौशल्या प्रेरणा कांडपाल, सुमित्रा दीक्षा हर्बोला द्वारा किया गया। मुख्य आकर्षक दशरथ- कैकई संवाद के गायन को सभी दर्शकों ने बहुत सराहा।
पात्रों का मेकअप दानिश, राजू शर्मा द्वारा किया गया।
मंच पूजन नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी, विनोद जोशी द्वारा किया गया।
रहे उपस्थित
इस अवसर पर नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष और महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, रामलीला कमेटी संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पांडे, हरीश बिष्ट, अतुल वर्मा, संदीप साह, दीपक वर्मा, महेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ पत्रकार अनिल सनवाल, राजकुमार बिष्ट, राजेश पलनी, मोहन जोशी, जगदीश बिष्ट, गणेश मेर, कविश अरोरा, हरि विनोद साह, प्रकाश जोशी, जगदीश भंडारी, अमित उप्रेती, धनंजय साह, चंद्रमोहन परगाई, संतोष मिश्रा, राजेश पंत, नमन बिष्ट, सिद्धार्थ साह, लोकेश तिवारी, गोलू भट्ट, पंकज परगाई, आयुष वर्मा, चित्रांक साह, मानवेंद्र साह, हर्षवर्धन पांडे, वरुण साह, सुमित साह, परीक्षित साह उपस्थित रहे।