अल्मोड़ा: राष्ट्रीय महिला और पुरुष सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता, कल टीम के चयन के लिए होगा खिलाड़ियों का ट्रायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल एक जून को राष्ट्रीय महिला और पुरुष सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन होगा।

टीम का चयन कल

जानकारी के अनुसार इस संबंध में एसोसिएशन के प्रदेश सचिव दीपक वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए एचएनबी स्टेडियम में सुबह आठ बजे से खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे। दरअसल 21 से 24 जूून तक नासिक में राष्ट्रीय महिला और पुरुष सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता होनी है।