अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन खिलाड़ी योजना के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
छात्र के चयन पर खुशी जताई
जिसमें NBU INTERNATIONAL स्कूल के छात्र करन कुमार पुत्र महेश लाल का मुख्यमंत्री उदयीमान उन्नयन खिलाड़ी योजना के लिए चयन हुआ है। जिसमें करन ने जिला टाॅप किया है। उन्हें हर माह 1500 रूपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। NBU INTERNATIONAL स्कूल नियर रोडवेज वर्कशॉप लोअर माल रोड अल्मोड़ा पर स्थित है।
दी बधाई
विद्यालय के छात्र करन के चयन पर स्कूल की प्रधानाचार्या शोभा कांडपाल, उप प्रधानाचार्या पूर्वी चौधरी, मैनेजमेंट हेड आंनद गौंनी शिक्षक प्रीती, शैलू पांडे, रेखा, अनीता, पूजा, अंकिता, गुड्डी आदि लोगों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री उदयीमान उन्नयन खिलाड़ी योजना
राज्य सरकार की खेल नीति 2021 के आधार पर, उत्तराखंड सरकार के खेल विभाग ने उत्तराखंड के सभी उभरते युवा बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करने और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ” मुख्यमंत्री उद्यमी खिलाड़ी उन्नयन योजना ” नामक एक योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, राज्य के सभी 13 जिलों से 150 लड़के और 150 लड़कियों का चयन किया जाना है और 8 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के कुल 3900 (लड़के और लड़कियां) को हर महीने ₹1,500/- की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इस योजना में, प्रत्येक आयु वर्ग से 25 लड़के और 25 लड़कियों का चयन किया जाएगा, यानी 08 से 09 वर्ष, 09 से 10 वर्ष, 10 से 11 वर्ष, 11 से 12 वर्ष, 12 से 13 वर्ष, 13 से 14 वर्ष; कुल मिलाकर प्रति आयु वर्ग में 50 बच्चे और प्रति जिले में कुल 150 बच्चे।
इस योजना का उद्देश्य
जिसमें बच्चों को खेलों में भाग लेने तथा उनके कौशल को उन्नत करने के लिए प्रोत्साहित करना।साथ ही खेल के क्षेत्र में उनके प्रदर्शन और उपलब्धियों में सुधार करना है।