हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने मंडी के आड़ती हिमांशु मेर को कुमाऊं मंडल का अध्यक्ष मनोनित किया है।
जताया आभार
अभी तक मेर संगठन के आजीवन सदस्य के साथ प्रदेश मंत्री के रूप में संगठन को सेवा दे रहे थे। हिमांशु मेर के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष बनने का व्यापारियों ने स्वागत किया है। हिमांशु मेर ने अपने मनोनयन पर संगठन एवं सभी सम्मानित पाधाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
दी बधाई
स्वागत करने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल दत्त भट्ट, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, प्रदेश युवा प्रभारी आफताब हुसैन, अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पंवार, अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, भीमताल अध्यक्ष संदीप पाण्डेय, खिम सिंह बिष्ट, दीपक थुवाल, युवा मंडल अध्यक्ष भास्कर सुयाल, कृष्ण कुमार आगरी, अजय कृष्ण गोयल, हरजीत सिंह चड्ढा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, भुवन दर्मवाल, देवेंद्र मेर, आजीवन सदस्य प्रकाश पांडेय, रमेश जोशी, नेत्र बल्लभ जोशी, पृथ्वी पाल रावत, पंकज कुमार आर्य, विनय चौहान, हेमंत सूठा, दिगंबर सिंह मनोला, राकेश मेहरा आदि ने बधाई दी है।