अल्मोड़ा: टैक्स कलेक्शन के प्रति बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही- डीएम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज राजस्व संवर्धन को लेकर एक बैठक कलक्ट्रेट में आयोजित हुई।

टैक्स कलेक्शन को बढ़ाने के लिए लगातार करें प्रयास

इस दौरान बैठक में जिले में राजस्व को बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में डीएम आलोक कुमार पांडे ने कहा कि सरकार की आय टैक्स से होती है, उसी टैक्स से सरकार जनहित में योजनाओं का निर्माण करती है, इसलिए टैक्स कलेक्शन के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जो लक्ष्य विभागों को राजस्व संग्रह के मिलें हैं, उन्हें पूर्ण करने के शत प्रतिशत प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि बड़े व्यापारी एवं बड़े ठेकेदार टैक्स चोरी न कर सकें, यह संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समय-समय पर छापामारी भी की जाए और जांचा जाए कि कहीं कोई टैक्स की चोरी तो नहीं कर रहा। इसके अलावा उन्होंने राज्य कर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि टैक्स से संबंधित विभिन्न प्रावधान, नियम, कानून आदि के संबंध में समय-समय पर व्यापारियों के साथ बैठकें भी करें। साथ ही टैक्स भुगतान आदि के संबंध में जरूरी जानकारियां भी उन्हें दी जाएं।

रहें मौजूद

इस बैठक में एडीएम सीएम मार्तोलिया, एसडीएम याक्षी अरोड़ा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एके झा, ईई सिंचाई मोहन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।