अल्मोड़ा: ट्रक मालिकों की बैठक में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, जाने

आज होटल देवदार में ट्रक मालिकों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध रूप से चालान व कोविड के नाम पर अवैध वसूली का पुरजोर विरोध किया गया।

शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-

जिसमें वक्ताओं द्वारा कहा गया कि कोविड के कारण पहले से ही काम काज की स्थिति खराब है। बैंक कि किस्त नहीं निकल पा रही है। उसमे यह शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

की यह मांग-

इस दौरान वक्ताओं ने ट्रक मालिकों और कर्मचारियों को आर्थिक मदद देने की मांग की, जिससे आर्थिक स्थिति सही हो सके। जिसमें यह भी कहा गया कि अगर आज के बाद ट्रक चालक का शोषण किया गया तो यूनियन  आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

नई कार्यकारिणी का चुनाव-

इस बैठक के पश्चात  नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।जिसमें संदीप श्रीवास्तव को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, सचिव आंनद रावत, एवम् कोषाध्यक्ष पद पर लाल सिंह जलाल को सर्वसम्मति से चुना गया। वही धन सिंह मेहरा को संयोजक बनाया गया।