अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रानीखेत (अल्मोड़ा) में सोमवार दोपहर को काकड़ीघाट खड़कानी के पास एक कार अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
कार दुर्घटनाग्रस्त
मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल से बारात रानीखेत के चौबटिया स्थित सिवाई कालनू गांव जा रही थी। तीन बराती कार संख्या यूके 07 डीटी 8642 में सवार होकर बारात के पीछे चल रहे थे। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकड़ीघाट के समीप खड़खानी पर ऊपरी सड़क के एक हिस्से से अनियंत्रित होकर नीचे की सड़क में जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार सवार मोहित (29) पुत्र नरेंद्र, निवासी ताकुला, जितांश (32) पुत्र जीसी जोशी निवासी गौलापार हल्द्वानी, गिरीश (32) पुत्र मोहन घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को गरमपानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।