द्वाराहाट: शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने पर 02 व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस द्वारा लगातार जागरूक करने का अभियान जारी है। इसी क्रम में दिनांक 15/16.12.2022 की रात्रि को चैकिंग के दौरान उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार द्वारा गौचर रोड के0ई0सी0 कम्पाउण्ड द्वाराहाट में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले दो व्यक्तियों विनेश कुमार निवासी द्वाराहाट 2- ललित कुमार निवासी चौबटिया रानीखेत को धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर सरकारी अस्पताल मे डॉक्टरी मुआयना कराया गया। जिसके द्वारा बाद में थाने पर अपने जुर्म का इकबाल करने पर 500-500/ रुपया जुर्माना वसूल कर रिहा किया गया।

शिक्षिका बन महिला उपनिरीक्षक ने डिग्री कॉलेज दन्या में चलाई जागरूकता क्लास

थाना दन्या की महिला उपनिरीक्षक मीना आर्या द्वारा डिग्री कॉलेज दन्या में शिक्षिका बनकर छात्र-छात्राओं को जागरूकता कार्यक्रम के तहत क्लासरूम के बोर्ड पर उत्तराखंड पुलिस एप में उपलब्ध सभी सुविधाओं के बारे में काफी रूचिपूर्ण तरीके से बताया/ समझाया गया। एप में 🆘 बटन की उपयोगिता को समझाकर बताया गया की कैसे आप जरूरत/ विपरीत परिस्थितियों में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते है। एप में महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध विशेष फीचर गौरा शक्ति के बारे में जानकारी देकर इंस्टॉल/रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाया गया। इसके अलावा साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देकर किसी अंजान व्यक्ति से कॉल या फेसबुक के माध्यम से बात नहीं करने, साइबर ठगो द्वारा ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से अलग-अलग तरीकों से किए जाने वाले फ्रॉड से परिचित कराते हुए किसी के नौकरी देने या अन्य प्रलोभनों में न आने व किसी भी अज्ञात कॉल , मैसेज व लिंक को स्वीकार नहीं करने एवं अपनी बैंक, एटीएम से संबंधित जानकारी किसी से भी शेयर नही करने हेतु बताकर इससे बचाव के तरीके समझाए गये। उपस्थित छात्राओं का गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कराया गया।

सोमेश्वर पुलिस ने घर से गुम मानसिक विकलांग बालिका को तलाश कर लौटाई परिजनों के चिंतित चेहरों पर मुस्कान

दिनांक- 15.12.2022 को थाना सोमेश्वर में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रमेला डूंगरी, सोमेश्वर से एक बालिका जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, घर से बिना बताए कहीं चले गई है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष सोमेश्वर धरम सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस द्वारा काफी खोजबीन व अथक प्रयासों से उक्त गुमशुदा बालिका को लोद क्षेत्र से आगे जंगल ताने सुनार से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों व स्थानीय लोगों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम

1-प्रभारी थानाध्यक्ष सोमेश्वर धरम सिंह
2-एचसीपी विपिन जोशी –डायल 112
3-हे0कानि0 गोपाल गिरी- थाना सोमेश्वर
4-कानि0 हर्षपाल- डायल 112
5-म0कानि0 आसिफा खान- थाना सोमेश्वर
6-एच0जी0 महेन्द्र गिरी- डायल 112