अल्मोड़ा: नगर कांग्रेस कमेटी ने छावनी परिषद से भवन कर वृद्धि को पूर्ववत रखने की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रानीखेत (अल्मोड़ा) नगर कांग्रेस कमेटी ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश कुमार पांडेय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

कहीं यह बात

जिसमें नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छावनी की प्रस्तावित कर वृद्धि को पूर्ववत रखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सामान्य भवन स्वामी पिछले दो वर्षों से कोरोना काल के चलते आर्थिक रूप से प्रभावित रहा है।

यह लोग रहें मौजूद

इस दौरान वहां पर पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, अगस्त लाल साह, वसीम कुरैशी, अधिवक्ता ललित आर्या, विश्व विजय सिंह माहरा, पंकज गुरुरानी आदि लोग मौजूद रहे।