अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां चौखुटिया (अल्मोड़ा) में चौखुटिया-खीड़ा मोटर मार्ग पर असेठी के पास एक जेसीबी रामगंगा में गिर गई।
नदी में गिरी जेसीबी
मिली जानकारी के अनुसार खीड़ा मार्ग पर असेठी के निकट एक जेसीबी सड़क से रामगंगा नदी में गिर गई। सूचना पर चौखुटिया थाने की पुलिस ने जेसीबी से कूदकर घायल चालक तरुण कुमार पुत्र नैन राम निवासी बिंदुखत्ता नैनीताल को अस्पताल भेजा। वहीं इस हादसे में हेल्पर की मौत हो गई। जिसकी पहचान विनोद परिहार पुत्र सेते परिहार निवासी ग्राम भूरीगांव कैलाली जिला कंचनपुर नेपाल के रूप में हुई है। बताया गया है कि जेसीबी हल्द्वानी से चमोली के देवपुरी जा रही थी। उनके अन्य वाहन निकल चुके थे जबकि जेसीबी गिर गई। वहीं चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।