अल्मोड़ा दुखद: क्वैराली के पास कार और बाइक की हुई टक्कर, हादसे में युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

सड़क हादसे में युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा-रानीखेत मोटर मार्ग में क्वैराली के पास कार और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद सोमेश्वर कोतवाली व राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। राजस्व व रैगुलर पुलिस ने शव का मुआयना किया। लेकिन अभी मृतक की शिनाख्त नहीं पाई है। बताया जा रहा है कि युवक ऊधम सिंह नगर का निवासी है। पुलिस ने शव 108 सेवा से बेस चिकत्सालय अल्मोडा भेजा दिया है। पुलिस जांच कर रही है।