अल्मोड़ा: लोक कलाकार महा संगठन उत्तराखंड के द्वारा कलाकारों की समस्या को लेकर के एक आम सभा का आयोजन, 4 जनवरी से होगी जन आंदोलन की शुरुवात

आज नगर पालिका परिषद के मुख्य सभागार में जिला इकाई अल्मोड़ा लोक कलाकार महा संगठन उत्तराखंड के द्वारा कलाकारों की समस्या को लेकर के एक आम सभा का आयोजन किया गया ।  बैठक में वरिष्ठ रंग कर्मियों ने अपनी बात रखते हुए सभा को संबोधित किया सभा में सर्वप्रथम वरिष्ठ रंगकर्मी सुरेश लाल द्वारा लोक संस्थाओं के संस्कृति विभाग में लंबित बिलों के विषय पर चर्चा की गई ।

कलाकार इस समाज का अभिन्न अंग है और अपने संबोधन में कहा कलाकार संस्कृति का पूरक है

वरिष्ठ रंगकर्मी एवं गीत नाट्य प्रभाग के पूर्व कार्यरत कलाकार रमेश लाल ने  अपने संबोधन में कलाकारों से एकजुटता रखते हुए संगठन के साथ मिलकर अपनी समस्या को सरकार तक पहुंचाने की बात कही वरिष्ठ रंगकर्मी एवं सेवा निवृत्त शिक्षक  नारायण थापा ने कलाकार से बात करते हुए कहा कि कलाकार इस समाज का अभिन्न अंग है और अपने संबोधन में कहा कलाकार संस्कृति का पूरक है बिना कलाकारों के किसी भी  सभ्य समाज  का निर्माण नहीं किया जा सकता सरकार का कलाकारों के प्रति निष्क्रिय भाव को देखते हुए उन्होंने सरकार का पुरजोर विरोध किया वरिष्ठ रंगकर्मी एवं आकाशवाणी अल्मोड़ा से सेवानिवृत्त कलाकार चंदन  बोरा ने संस्कृति निदेशालय देहरादून द्वारा कलाकारों के मानदेय को लेकर के कलाकारों से बात की साथ ही कहा कि संस्थाओं का 2 सालों से पेमेंट रुका पड़ा है जिसके कारण दल नेता कलाकारों को पेमेंट करने में असमर्थ है साथ ही नए कार्यक्रम करने में भी असमर्थ है अगर संस्कृति विभाग नहीं जागता है  तो कलाकारों के द्वारा समस्त मेले महोत्सव का बहिष्कार किया जाएगा जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी संस्कृतिक निदेशालय की होगी।  वरिष्ठ रंगकर्मी एवं हिमालय लोक कला केंद्र के अध्यक्ष गोकुल बिष्ट ने समस्त कलाकारों से एकजुट होकर एक आवाज में संस्कृति विभाग द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार के लिए आंदोलन करने का आवाहन किया वरिष्ठ रंगकर्मी एवं उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल ने कलाकारों के लिए बन रही संस्कृति विभाग की नीतियों पर सवाल उठाए साथ ही बताया कि जिन कलाकारों की उम्र 60 साल से अधिक हो गई है । उनको अभी तक पेंशन से लाभान्वित नहीं किया गया है साथ ही लोक दलों की सालों से रुकी पेमेंट के कारण कलाकारों पर रोजी-रोटी का संकट मंडरा रहा है । एवं इस महंगाई के समय कलाकार के मानदेय को लेकर भी कनवाल जी ने कलाकारों से बातचीत कर जल्द ही एक बड़े जन आंदोलन करने की सलाह दी एवं उत्तराखंड के समस्त ख्याति प्राप्त कलाकारों से निवेदन किया की लोक कलाकारों की इंजन समस्याओं को लेकर के अपने अपने द्वारा प्रेस नोट जारी करें साथ ही सोशल मीडिया के सहारे से भी इस विषय पर अपनी बात रखें कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार वरिष्ठ रंगकर्मी एवं वरिष्ठ पत्रकार नवीन बिष्ट जी ने समस्त कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश या उत्तराखंड में आज तक जो भी बड़े आंदोलन हुए हैं उनमें कलाकारों की सहभागिता रही है चाहे वह कुली बेकारी आंदोलन हो या उत्तराखंड राज्य आंदोलन नशा नहीं रोजगार दो इन सभी आंदोलनों में कलाकारों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है । अगर आज वही कलाकार अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए लाचार है रो रहा है तो यह राज्य सरकार की असफलता का कारण है और कहा कि सरकार राज्य को चलाने में असफल हो रही है।

प्रदेश अध्यक्ष लोक कलाकार महासंगठन के  गोपाल चम्याल ने जिले के नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी

प्रदेश अध्यक्ष लोक कलाकार महासंगठन के  गोपाल चम्याल ने जिले के नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी साथ ही कहा कि सभी मिलकर के लोक संस्कृति एवं लोक संरक्षण के लिए जमीन से जुड़कर के कार्य करेंगे एवं 4 जनवरी 2023 को संपूर्ण प्रदेश में संस्कृतिक निदेशालय देहरादून के खिलाफ एक बड़ा जन आंदोलन की शुरुआत की जाएगी जिसमें कलाकारों से जुड़ी समस्त परेशानियों को सरकार के समक्ष लाने का कार्य प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा किया जाएगा ।  अल्मोड़ा जिले में भी 4 तारीख को  गांधी पार्क चौहान बांटा में 12:00 से संस्कृत निदेशालय देहरादून के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।

यहां शामिल रहे

कलाकार अपने जन गीतों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपनी पीड़ा को जन -जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे । नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट द्वारा जिला इकाई अल्मोड़ा गठन किया गया । जिसमें जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार एवं संदीप नयाल , महिला उपाध्यक्ष शीला पंत एवं सोनिया चौहान, महासचिव दयानंद कठैत उपसचिव इंदर गोस्वामी, मनोज चम्याल ,कोषा अध्यक्ष  कमलेश पांडे, कार्यकारिणी सदस्य शेखर कुमार एवं विनीता बोरा ,जिला संरक्षक मंडल में नवीन बिष्ट ,रमेश लाल, नारायण थापा, सुरेश लाल, गिरीश धवन जी को सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यक्रम मे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र अध्यक्ष पवन कार्की, छात्रा उपाध्यक्ष रुचि कुटोला संयुक्त सचिव करिश्मा तिवारी, सांस्कृतिक सचिव नितिन रावत ,नगर अध्यक्ष एनएसयूआई अमित बिष्ट, त्रिभुवन सिंह महर छात्र नेता दीक्षा सुयाल के साथ प्रदेश महिला उपाध्यक्ष लोक कलाकार महा संगठन ममता वाणी, रंगकर्मी श्वेता शर्मा , मनीषा आर्या महिमा आर्या, कामाक्षी बोरा, आशीष कुमार, प्रियंका चम्याल, लकी पवार, नीरज रमेश कुमार, कामेश कुमार मोहित कुमार, आदि लोक कलाकार शामिल थे।  कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र भट्ट द्वारा किया गया।