अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। यहां डायरिया से पीड़ित एक किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
किशोर की मौत से परिवार में कोहराम
मिली जानकारी के अनुसार जिले के हवालबाग विकासखंड के ज्यूड़ निवासी दीपक तिवारी (12) पुत्र दिनेश चंद्र तिवारी का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा था। उसे उल्टियां हो रही थीं। तीन दिन से लगातार उल्टियां होने से उसकी हालत काफी खराब हो गई। परिजन उपचार के लिए दीपक को जिला अस्पताल लाए। लेकिन किशोर की रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। दीपक की मौत से उसके साथी भी सदमे में है। दीपक नैनीताल में पढ़ता था और स्कूल की छुट्टियां होने पर गांव आया हुआ था।