अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के बाड़ेछीना में बंदरों का लगातार आतंक बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बंदर आतंक का पर्याय बन चुके हैं। जो एक बड़ी समस्या बन रही है।
बंदरों का आतंक
अल्मोड़ा के बाड़ेछीना में भी बंदरों के आतंक से आम लोगों के साथ ही व्यापारी भी खासे परेशान है। हालात यह हैं कि लोग घरों में कैद हैं तो दुकानदार पिंजरों में बंद हैं। वहीं बंदर बेखौफ घूम रहे हैं। इससे लोगों में दहशत है। यह बंदर लोगों को काट भी रहे हैं और दुकानों में घुस कर सामान उठा ले जा रहे हैं। बंदरों के इस आतंक से मुक्ति पाने के लिए व्यापारियों ने हजारों रुपये खर्च कर दुकानों के आगे जाली लगाई है। लोगों ने विभाग से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।