अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंचे। उनके आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
उत्तराखंड को बनाना होगा ग्लोबल राज्य
इस अवसर पर शुक्रवार को पातालदेवी स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि देश को जी-20 के प्रतिनिधित्व का मौका मिला है जो उत्तराखंड के लिए भी बेहद अच्छा अवसर है। इसका लाभ उठाते हुए सभी को मिलकर उत्तराखंड को ग्लोबल राज्य बनाना होगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में हमारा संगठनात्मक प्रवास है। संगठन का विस्तार किया जा रहा है। संगठन में सभी जाति, धर्म के लोगों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में संगठनों के गठन का कार्य चल रहा है। इसके लिए वे हर जिले में पहुंचकर खुद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। कहा कि भाजपा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन व सरकार के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य कर रही है।
यह लोग रहें उपस्थित-
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट, लोकसभा सासंद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,निवर्तमान जिलाअध्यक्ष रवि रौतेला,पूर्व जिलाअध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल ,निवर्तमान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल,जिला उपाध्यक्ष मीना भैसोडा़,बीना नयाल,प्रकाश भट्ट ,कैलाश गुरुरानी,महिपाल बिष्ट,आनन्द डंगवाल,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट ,ललित मोहन दोसाद,जिलामंत्री संजय डालाकोटी,देवआशीष नेगी,कन्नू साह ,गोपाल बिष्ट,मिडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट,जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा,नरेन्द्र आगरी ,महेश नयाल,मंडल अध्यक्ष कृपाल नयाल,प्रकाश बिष्ट ,बिशन कनवाल ,राजा खान, विनित विष्ट,जगत भट्ट ,कविन्दर पाण्डेय ,किरन पंत,डा.इन्द्रप्रभा जोशी,गोविन्द मटेला,सोबू साह,चन्दन टम्टा,अर्जुन बिष्ट ,कृष्ण बहादुर ,हरीश कनवाल,नवीन बिष्ट,संजय बिष्ट,दीपक सतपाल,भुवन जोशी,राजेंद्र जोशी,मंगल रावत,करन टम्टा ,मदन बिष्ट,प्रताप कनवाल,कुन्दन नगरकोटी,खीम बिष्ट,दरबान सिह,राहुल बिष्ट,व सभी मंडल के पदाधिकारी व शक्ति केन्द्र सयोजक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का समापन प्रदीप बिष्ट ने किया।