अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। आज नंदा देवी मंदिर परिषद में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हुई बैठक
इस बैठक में निर्णय लिया गया कि जनवरी से राशन न उठाने के आन्दोलन को जारी रखा जाऐगा। सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि जब तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत सात माह के अवशेष बिलों व अन्य अवशेष बिलों का भुगतान नहीं किया जाता तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। इसके साथ ही शासन से मांग की गई कि जनवरी से निशुल्क वितरण खद्यान्न लाभांश व भाड़े का मासिक भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
इस योजना का किया विरोध
बैठक में डोर-स्टेप योजना का पुरजोर विरोध किया गया तथा निर्णय किया गया कि यदि इस योजना को लागू किया गया तो तत्काल खाद्यान्न का उठान बंद कर दिया जाएगा। साथ ही शासन से मांग की गई कि जहां इस योजना को लागू किया गया है वहां इसे तुरंत स्थगित कर दिया जाए।
जनवरी माह में राशन वितरण न करें
जिस पर निर्णय लिया गया कि इस सम्बंध में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही जिलापूर्ती अधिकारी जिला प्रशासन से मिलेगा। जिस पर समिति जिलाध्यक्ष ने सभी विक्रेताओं से अनुरोध किया है कि सभी विक्रेता संगठन का साथ दे और वार्ता होने तक जनवरी माह में राशन वितरण ना करे।
यह लोग रहें उपस्थित-
आज की बैठक में दिनेश गोयल, मनोज वर्मा, सजंय साह केशर सिंह, अभय साह, आनंद सिंह, नारायण सिंह, प्रकाश, बलवंत सिंह बोरा,संदीप नंदा, दीपक साह, बिशन सिंह, मनोज वर्मा, प्रमोद कुमार पांडे, गोविन्द सिंह, विपिन तिवारी, हेमा पांडे, लीला साह आदि उपस्थित रहे। आज की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय साह (रिक्कू) व संचालन महामंत्री केशर सिंह खन्नी ने की।