अल्मोड़ा: नगर के पास बन रही पार्किंग से रानीखेत राजमार्ग पर पड़ रही दरारें, खतरें की जद में आए भवन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर के पास अल्मोड़ा-रानीखेत राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर बन रही पार्किंग से खतरा बढ़ रहा है।

भवनों में पड़ रही दरारें

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि इस खोदाई से एनएच पर दरारें पड़ गईं हैं। इससे आसपास बने 10 से अधिक भवन भी खतरे की जद में आ गए हैं जिससे लोगों में दहशत है। बताया गया है कि पार्किंग के लिए हो रही खोदाई से राजमार्ग के 100 मीटर से अधिक हिस्से में दरारें पड़ गईं हैं।

दहशत में लोग

दरअसल‌ यहां नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर के पास अल्मोड़ा-रानीखेत एनएच पर पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण से राजमार्ग के साथ ही आसपास बने भवनों की सुरक्षा को अनदेखा किया गया जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। लोगों को कहना है कि इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो जोशीमठ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।