अल्मोड़ा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां अल्मोड़ा पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को‌ गिरफ्तार किया है।

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार-

जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले की एक नाबालिग के साथ बीते दिसंबर माह में अल्मोड़ा जिले के एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। नाबालिग किसी काम से अल्मोड़ा आई थी। युवक हिमांशु बिष्ट मालगांव निवासी हैं। इस मामले की तहरीर नाबालिग की मां ने नैनीताल पुलिस में दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद यह मामला अल्मोड़ा पुलिस को सौंपा गया। इस मामले में आज रविवार को पुलिस ने आरोपी को करबला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। जिसके बाद युवक को‌ न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।