अल्मोड़ा: बुजुर्ग महिला को डाॅक्टरों ने दिया जीवनदान, जटिल सर्जरी कर बच्चेदानी से निकाला 08 किलो का ट्यमूर

भगवान के बाद अगर किसी व्यक्ति को कोई जिंदगी देता है तो वह है डॉक्टर। इसीलिए उसे धरती का भगवान कहा जाता है। डॉक्टरी पेशे में कई बार ऐसे पल आते हैंं जब लोग जीवन की उम्मीद छोड़ देते हैं उस वक्त डॉक्टर मौत को मात देकर जिंदगी बचा लेता है। डॉक्टर के यही प्रयास लोगों की जिंदगी में नया सवेरा लाते हैं। ऐसा एक मामला अल्मोड़ा के जिला अस्पताल से सामने आया है।‌ आज जिला अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला का ऑपरेशन किया गया। जो सफल रहा।

सर्जन‌ डॉ. पीके सिन्हा एवं डॉ. सौरव सिंह व उनकी टीम ने सफलता पूर्वक किया जटिल ऑपरेशन

मिली जानकारी के अनुसार आज‌ जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक सर्जन डॉ. पीके सिन्हा एवं डॉ. सौरव सिंह ने बुजुर्ग महिला के पेट से आठ किलो का ट्यूमर निकाला और उसकी जान बचाई। बताया गया है कि जिला अस्पताल में कम संसाधनों के बावजूद पहली बार इस तरह का जटिल ऑपरेशन किया गया। इस ऑपरेशन को करने के बाद चिकित्सको में काफी उत्साह दिखा। इस ऑपरेशन के बाद महिला एक दम स्वस्थ हैं। चिकित्सकों ने बताया कि महिला को जल्द ही घर भेज दिया जाएगा।

10 साल से ट्यूमर की समस्या से परेशान थी महिला

धौलादेवी विकास खंड के कोटमहरबिंद दुनाड़ निवासी पार्वती देवी (60) को लंबे समय से पेट दर्द की समस्या थी। जिसके बाद उन्होंने जांच कराई और जांच में पता चला कि उसकी बच्चेदानी में गांठ बन गई है।, जो धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। इस समस्या से महिला करीब 10 साल से परेशान थी। पर्याप्त संसाधन नहीं होने पर बुजुर्ग को महिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन बाहरी क्षेत्र में इलाज के लिए संसाधन नहीं होने के कारण बुजुर्ग दवाई लेकर वापस अपने घर चले गई। उसके बाद जब दिक्कत बढ़ने लगी तो बुजुर्ग महिला इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंची। जिसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल में प्रमुख चिकित्साधीक्षक सर्जन डॉ. पीके सिन्हा को दिखाया। उन्होंने उनका चेकअप कर 10 दिन की दवा दी और उसके बाद ऑपरेशन की बात कही। जिला अस्पताल में प्रमुख चिकित्साधीक्षक सर्जन डॉ. पीके सिन्हा एवं डॉ. सौरव सिंह जिला अस्पताल में तैनाती के बाद अब तक 15 सफल ऑपरेशन कर चुके हैं।

मरीज ने डॉक्टरों की टीम का जताया आभार

वहीं इस सफल ऑपरेशन के बाद पार्वती देवी व उनके परिजनों ने ऑपरेशन करने वाली डॉक्टरों की टीम का आभार जताया है। साथ ही पार्वती देवी ने कहा कि, डॉक्टरों ने उसे आज दूसरा जन्म दिया है। इससे वह काफी खुश हैं।

टीम में यह लोग रहें शामिल

इस ऑपरेशन में चिकित्सकों की टीम में पी.एम.एस व सर्जन डॉक्टर पी.के सिन्हा, जनरल सर्जन डॉ. सौरभ सिंह, एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर मनोरंजन पंत, एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर कविता पोखरिया के अलावा सिस्टर इंचार्ज एलविना, प्रियंका, नेहा, राजेश, गणेश, अमित, मनोज, डॉ. इन्दु पुनेठा शामिल रहे।