अल्मोड़ा: विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में पियूष, शिवानी और हर्षित की टीम ने मारी बाजी

अल्मोडा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोडा के द्वाराहाट में समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल महतगांव में शनिवार को विज्ञान क्विज प्रतियोगिता और गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

जिसमें पियूष, शिवानी और हर्षित की टीम ने विज्ञान क्विज प्रतियोगिता जीती। यह प्रतियोगिता कक्षा छह से कक्षा आठ तक के छात्रों के बीच आयोजित हुई। इस क्विज प्रतियोगिता में बच्चों के पांच ग्रुप बनाए गए और 200 से अधिक सामान्य विज्ञान के प्रश्नों के कई राउंड हुए। प्रतियोगिता में पीयूष, हर्षित, शिवानी की टीम ने बाजी मारी जबकि नवल, वैष्णवी और दिव्या की टीम ने द्वितीय और अंजलि, दिशा और नवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

इस संबंध में कार्यक्रम प्रभारी विनोद पंत ने बताया कि विजेता बच्चे आगामी सोमवार को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।