अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। एजुुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफीसर्स एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक सीईओ कार्यालय में आयोजित हुई।
हल्द्वानी में महा रैली का आयोजन
जिसमें एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैंसोड़ा की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से 19 और 26 फरवरी को हल्द्वानी चलो मुहिम के तहत विशाल रैली में भाग लेने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कर्मियों ने अपनी समस्याओं के साथ ही पुरानी पेंशन बहाली के लिए चलाए जा रहे आंदोलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर धीरेंद्र कुमार पाठक, श्याम सिंह बिष्ट, जितेंद्र सिंह बोरा, मोहित कुमार पांडे, जीवन सिंह बिष्ट, सुमित कनवाल, दुर्गा सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।