अल्मोड़ा ब्रेकिंग: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा बोलेरो वाहन, चार लोग घायल‌, हायर सेंटर रेफर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे जैंती भनोली मार्ग में जाख धार के पास बोलेरो वाहन संख्या-uk 03 TA-0878 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 मीटर नीचे खाई में गिर गया। जिसमें सवार लोग घायल हो गए। यह लोग हल्द्वानी से अपने गांव खड़ियानौली आ रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। जिसमें दो महिलाएं और दो पुरुष थे। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।